Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह और सोनू सूद को किया तलब

केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत अगले सप्ताह के दौरान पूछताछ के लिए रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर, युवराज सिंह को 23 सितंबर, जबकि सोनू सूद को उसके अगले दिन 24 सितंबर को बुलाया है।

16 Sep 2025

ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह और सोनू सूद को किया तलब

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व क्रिकेटरों रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत अगले सप्ताह के दौरान पूछताछ के लिए रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर, युवराज सिंह को 23 सितंबर, जबकि सोनू सूद को उसके अगले दिन 24 सितंबर को बुलाया है। इस मामले की जांच के तहत पिछले कुछ हफ्तों में ईडी ने पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन से पूछताछ की है। इस मामले में सोमवार को पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया गया है।

इसके अलावा बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा इस मामले में निर्धारित समन पर आज ईडी के समक्ष पेश हुए, जबकि 1xBet की भारत ब्रांड एंबेसडर और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को दी गई तारीख पर अभी तक पेश नहीं हुई हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी की यह जांच कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से संबंधित है, जिनके बारे में कहा गया है कि उन्होंने कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में रॉबिन उथप्पा, युवराज सि
केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत अगले सप्ताह के दौरान पूछताछ के लिए रॉबिन उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News